दोस्तों,
बंदरों से चिथने के मेरे पहले अहसास को पढ़ने के लिए पहला अहसास पर जाएँ.. जायेंगे ना एक नए अनुभव को जानने? http://pahlaehsas.blogspot.com/2010/04/blog-post_18.html
आपका-
दीपक 'मशाल'
रविवार, 18 अप्रैल 2010
शनिवार, 17 अप्रैल 2010
शुक्रिया डॉ.दराल सर.. लन्दन चित्र श्रृंखला भाग-२------>>>दीपक 'मशाल'
वैसे तो आप सभी मेरे प्रिय और सम्मानीय ब्लॉग मित्रों ने कल दर्शाई गई तस्वीरों को देख उत्साहवर्धन किया लेकिन डॉ. दराल सर जो खुद भी ब्लॉगवुड में एक कुशल फोटोग्राफर के रूप में जाने जाते हैं उनका आशीर्वाद मिला अपना सौभाग्य समझता हूँ. लन्दन के निकाले तो मैंने करीब १००० चित्र हैं लेकिन सभी ना तो मैं दिखा पाऊंगा और ना ही आपको बोर करना चाहूँगा इसलिए बस कुछ चित्र जो आपको पसंद आ सकते हैं आज दिखा देता हूँ और कुछ कल दिखा कर यह श्रृंखला ख़त्म कर देता हूँ बाकी यदि आप में से किसी को विज्ञान संग्रहालय देखने में रूचि हो तो बता दे मैं उन्हें अलग से चित्र भेज सकता हूँ. उम्मीद कम विश्वास ज्यादा है कि आप धैर्य के साथ चित्र देखेंगे :)
छायाकार- दीपक 'मशाल'
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010
हाल ही में लन्दन टूर पर निकाली गयीं कुछ तस्वीरें:भाग-१ --------->>>दीपक 'मशाल'
हाल ही में लन्दन टूर पर निकाली गयीं कुछ तस्वीरें--
१- टेम्स नदी पर क्रूज़ से लिया गया शहर का एक दृश्य
१- टेम्स नदी पर क्रूज़ से लिया गया शहर का एक दृश्य
२- लन्दन आई
३- लन्दन आई
४- वेस्टमिन्स्टर के पास घंटाघर ;-)
५- त्रेफ्ल्गर स्क्वायर
६- डायना मेमोरियल पार्क
७- उसी पार्क से हंस और एक चिडिया
८- कोहिनूर(ताज में जड़ा हुआ)
९- लन्दन ब्रिज
१०- सेंट पॉल कैथेड्रल
दीपक 'मशाल'
मंगलवार, 13 अप्रैल 2010
चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रहित में जारी(एक व्यंग्य आवेदन पत्र)----->>>दीपक 'मशाल'
एक मित्र द्वारा भेजे गए भविष्य के चुनावों के लिए लोकसभा प्रत्याशी के लिए आवेदन पत्र-
लोकसभा के चुनाव में प्रत्याशी के लिए आवेदन पत्र
१- आवेदनकर्ता का नाम- ___________________________________________________________
२-वर्तमान पता-
जेल का नाम- ___________________________________________________________
कोठरी क्रमांक- ___________________________________________________________
३- राजनीतिक दल का नाम-
(कृपया अपनी पिछली पांच पार्टियों के नाम समय के साथ क्रमानुसार लिखें)
४- लिंग-
पुरुष
महिला
मायावती
अन्य
५- राष्ट्रीयता
इटालियन
भारतीय
६- पिछली पार्टी छोड़ने का कारण(कृपया एक या ज्यादा में टिक करें)-
निकाले गए
निकल गए
खरीद लिए गए
उपर्युक्त में से कोई नहीं
उपर्युक्त में से सभी
७- आप चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं-
जनता की सेवा करने के लिए
पैसे बनाने के लिए
जेल से बचने के लिए
ताक़त का गलत इस्तेमाल करने के लिए
अपने पति को जेल से बचाने के लिए
मालूम नहीं
(अगर पहला जवाब सही है तो कृपया सरकारी डॉक्टर का सर्टिफिकेट लगाएं कि आप मानसिकरूप से पूर्णरूपेण स्वस्थ हैं)
८- जनता की सेवा करते हुए आपको कितने साल हो गए-
कभी की ही नहीं
करना ही नहीं चाहते
हमारे रिश्तेदार भी जनता में आते हैं
स्वयं सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है
ऊपर में से सभी
९- क्या आपके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस चल रहा है-
हाँ
हाँ
(यदि हाँ तो उसके साक्ष्य में डिटेल अलग कागज़ में लिख कर संलग्न करें, आप जितने चाहें उतने कागज़ लगा सकते हैं)
१०- आप कितने साल जेल में रहे हैं-
१ से १० साल
१० से २० साल
अभी भी जेल में हैं
आपके पति जेल में हैं
११- क्या आप किसी घोटाले में शामिल थे
क्यों नहीं
बिलकुल
पक्का थे
ये विरोधी दल वालों की चाल है
इसमें विदेशी हाथ है
१२- आपकी सालाना ऊपरी आमदनी कितनी है-
१०० से ५०० करोड़
५०० से १००० करोड़
गिन नहीं सकते
(कृपया डॉलर/पौंड को भारतीय मुद्रा में बदल कर लिखें)
१३- आपने शिक्षा कहाँ तक प्राप्त की-
ये क्या होता है
५वीं फेल
८वीं फेल
अंगूठा टेक
ऐसे कोई व्यसन नहीं पाले
१४- आपकी शादियाँ कितनी हुईं-
गिनना पड़ेगा
सभी धर्म/मज़हब में से २-२ या ३-३
जनता की हर अमानत को अपना समझते हैं
शादी तक नौबत आने से पहले निपटा दिया
१५- आप देश के लिए क्या करना चाहते हैं(कृपया नीचे छोड़ी गई जगह में लिखें)-
( ______ )
(चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रहित में जारी)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



































